डलमऊ: कनहा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की हुई मौत पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कनहा रेलवे क्रॉसिंग के पास उन्नाव ऊंचाहार रेलखंड पर गुरुवार सुबह 8:00 बजे शौच के लिए आए एक 35 वर्षीय युवक की सटल ट्रेन से कटकर मौत हो गई पूरे लाल जी बेलहनी गांव निवासी अमरेश उर्फ पप्पू लोधी सुबह शौच के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ गया हुआ था तभी ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसमे कट कर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है वहीं घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है