राजस्थान वालीबाल संघ की ओर से 70वी सीनियर स्टेट वॉलीबॉल महिला व पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ।अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं ओलंपियन पदमश्री डॉ.कृष्णा पूनिया, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा व राजेश कुमार सिहाग सीआई ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।जिला वॉलीबाल संघ के नरेश सागवान ने आभार जताया।