बेरो: पांडेपारा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक कि मौत व दो घायल,दोनो रिम्स रेफर,सभी मतदान करने जा रहे थे
Bero, Ranchi | May 13, 2024 बेड़ो थाना क्षेत्र में पांडेपारा गांव के समीप बेड़ो लोहरदगा पथ पर सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक कि घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सड़क से गुजर रहे एक एम्बुलेंस चालक राम लोहरा ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया।