बेरो: कैरो गांव में जंगली हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, कच्चे घरों को किया क्षतिग्रस्त
Bero, Ranchi | May 12, 2024 बेड़ो प्रखंड कैरो गांव में जंगली हाथियों की एक झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। रीता उरांव, पुनई उराव व संजय उरांव के कच्चे घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर के लोग किसी तरह घर से भाग कर अपनी जान। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया रमेश उरांव पीड़ित लोगो से मिले, वन विभाग से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।