बेरो: गैस कटर से ग्रिल और शटर काटकर महंगे मोबाइल सहित कैश ले उड़े चोर, 10 लख कैश
Bero, Ranchi | May 12, 2024 रांची के जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत पुराना विधानसभा के समीप सेक्टर 2 मार्केट स्थित खुशी टेलीकॉम में भीषण चोरी की घटना घटी है। चोरों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर ग्रिल और शटर काटे हैं इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी में चोरों का चेहरा साफ दिख रहा है। महंगे मोबाइल सहित 10 लाख कैश लेकर चोर फरार हो गए हैं।