मगरलोड: महिला की संदिग्ध मौत का जल्द होगा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी
महिला की संदिग्ध मौत का राज फिलहाल नहीं खुला है मगर जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा आपको बता दे कि मंगलवार को मगरलोड के करेली बड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी से यह मामला सामने आया था जहां एक महिला सोम बाई की संदिग्ध मौत हो गई थी चूंकि उसके गले में चोट के निशान थे तो मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था