सिगरा स्थित BSNL कार्यालय में प्रधान महाप्रबंधक ने की प्रेस वार्ता, 2025 की योजनाओं के विषय में दी जानकारी
Sadar, Varanasi | Jan 17, 2025 वाराणसी के सिगरा स्थित BSNL के बिजनेस एरिया के प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने BSNL 2024 की सफलता एवं 2025 के आगामी प्रोजेक्ट को लेकर मीडिया से शुक्रवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 बीएसएनएल और उसके सम्मानित उपभोक्ताओं के लिए नई उम्मीदें लेकर आया।