सिरोंज: HDFC बैंक के उप शाखा प्रबंधक पर व्यापारी से ₹24.40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Sironj, Vidisha | Mar 21, 2025 सिरोंज की HDFC बैंक में एक घोटाला सामने आया है। बैंक का उप शाखा प्रबंधक प्रिंस श्रीवास्तव एक व्यापारी से 24.40 लाख रुपए लेकर फरार हो गया है।मामले में पीड़ित पशु चारा व्यवसायी शुजाअत अली ने थाने में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराई है। शुजाअत 15 मार्च को तीन चेक लेकर बैंक गए थे। इन चेकों की कुल राशि 24.40 लाख रुपए थी।