अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने अभियंता दिवस मनाया, देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प
Almora, Almora | Sep 15, 2025 उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने सोमवार को शक्ति सदन में अभियंता दिवस मनाया। मौके पर भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का याद किया गया। अभियंताओं ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। दोपहर करीब 01 बजे तक चले कार्यक्रम के दौरान भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के कार्यों और योगदान पर चर्चा कर उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।