अमरोहा: अमरोहा में तेंदुए की दहशत बरकरार, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चुबका में फिर दिखाई दिया तेंदुआ, दहशत का माहौल
Amroha, Amroha | Jul 1, 2025 अमरोहा जिले में बीते कई महीनो से तेंदुए की दहशत बरकरार है तेंदुआ जिले के अलग-अलग स्थानो पर लोगों को निशाना बना रहा है। बीते कल भी तेंदुआ जिले के कई गांव में दिखाई दिया था। आज मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव चुबका में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देख रोहित के होश उड़ गए और उसने शोर मचा दिया।