उदवंत नगर: जीरो माइल स्थित निर्माणधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल का सीएम,डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ने निरक्षण किया
गुरुवार के दिन सीएम नीतीश कुमार ने निर्माणधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय व अस्पताल का निरक्षण किया। जिस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद रहे। 555 करोड़ के लागत से जीरो माइल स्थित मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। सीएम की बेहतर सुरक्षा को लेकर डीएम व एसपी सुबह से ही तत्पर दिखे।