उजियारपुर: उजियारपुर के निजी नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा और सड़क जाम
उजियारपुर थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक निजी नर्सिंग होम में ग्रामीणों ने जब कर बवाल काटा। बताया जाता है कि जच्चा बच्चा की मौत की खबर सुनते ही बड़े पैमाने पर लोग जुटे और हंगामा करने लगे। मृतका की पहचान अमित कुमार की पत्नी रूबी देवी के रूप में हुई है।