उजियारपुर: उजियारपुर की दर्जन भर पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का सपना अधूरा, सुविधाओं से वंचित हैं लोग
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के लोगों को एक ही छत के नीचे मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया जाता है कि कई पंचायत में सरकार भवन का निर्माण नहीं हो अपने से लोगों की मुश्किलें बड़ी है ।छोटे-मोटे कामों के लिए भी प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगाना लोगों की मजबूरी है।