उजियारपुर: उजियारपुर के खेतों में नील गाय का कहर, शूटरों का असर नहीं, हजारों एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में नीलगाय का कहर देखा जा रहा है ।बताया जाता है कि करीब 2 महीना पहले शूटरों के द्वारा नीलगाय को मारने की तमाम कोशिश विफल हो गई और लगातार किसानों के लिए नीलगाय परेशानी पैदा कर रहा है। करीब 10000 एकड़ में लगाई गई गेहूं की फसलों को नीलगाय तहस-नस कर रहा है।