तानसेन: खेत में तालाब बनवाने वाले जल योद्धाओं का कलेक्टर ने किया सम्मान
Tansen, Gwalior | Jun 30, 2025 खेत तालाब बनवाने वाले जल योद्धाओं का कलेक्टर ने किया सम्मान वर्षा जल सहेजने के लिये संरचनायें बनाने में ग्वालियर जिला पूरे प्रदेश के लिये मिसाल बनकर सामने आया है। जिले ने यह उपलब्धि बड़े पैमाने पर खेत तालाब बनाकर हासिल की है। ऐसी धारणा बन चली थी कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में किसानों को खेत तालाब बनाने के लिये प्रेरित करना बड़ा मुश्किल काम है।