बड़कागांव:अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति द्वारा प्रखंड स्तरीय भुइयां मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम ने की तथा संचालन शंकर भुइयां ने किया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दिलीप भुइयां का भव्य स्वागत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से 24 फरवरी को माता साबरी जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।