धार: धार जिले में डिजिटल हेल्थ सिस्टम शुरू, 56.6% लोगों की आभा आईडी बनी, अस्पतालों में मिलेगी त्वरित सेवा
Dhar, Dhar | Aug 21, 2025 धार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की पहल तेज हो गई है। आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) के तहत जिले में अब तक 14 लाख 70 हजार 122 लोगों की आईडी बन चुकी है। यह कुल लक्ष्य का 56.6 प्रतिशत है। जिले को कुल 25 लाख 96 हजार 789 आभा आईडी बनाने का लक्ष्य मिला है।