हनुमानगढ़ जिले की इंदिरा गांधी नहर की रावतसर वितरिका में गिरे पति-पत्नी का पांचवे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। दंपति के परिजन लगातार नहर पर निगरानी रखे हुए हैं, ओर स्थानीय पुलिस व गोताखोरों की सहायता से नहर में पिछले 5 दिनों से सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक नहर में गिरे दंपति का कोई सुराग नहीं लग पाया है। घटना रविवार सुबह 9:00 बजे की बताई जा रही है।