चितरंगी: चुनाव कार्य में लगे वाहनों में होगा ट्रैकिंग सिस्टम, जिला कलेक्टर ने दी जानकारी
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, लोकसभा चुनाव में मतदान दलों व सेक्टर ऑफिसरों को ले जाने वाले वाहनों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। जिन वाहनों से ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का परिवहन किया जाएगा। उनमें भी जीपीएस आधारित ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा जिससे हर समय वाहन की निगरानी की जा सके।