झालरापाटन: पिपलोदी स्कूल हादसे में बच्चों की मौत के मामले में सुभाष सर्किल पर केंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
पिपलोदी स्कूल हादसे में मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व सभापति मनीष शुक्ला की अगुवाई में रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यक्रम सुभाष सर्किल पर आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मौमबत्तियां जलाकर बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।