झालरापाटन: नरेश मीणा को कोतवाली पुलिस ने एसआरजी हॉस्पिटल पहुंचाया, घटनास्थल की तस्दीक के दौरान मीणा ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए
झालावाड़ कोतवाली पुलिस रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे नरेश मीणा को घटना स्थल की तस्दीक के लिए एसआरजी हॉस्पिटल लेकर पहुंची। तस्दीक के दौरान नरेश मीणा ने कहा कि वह पीपलादी स्कूल हादसे में मारे गए बच्चों के परिवारों के लिए सरकार से एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे आगे भी यह मांग करते रहेंगे। उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।