मदनपुर: ईसापुर गांव में असामाजिक तत्वों ने दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो में लगाई आग, स्कॉर्पियो जलकर हुई खाक
मदनपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव में गुरुवार की रात असमाजिक तत्वों ने घर से बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया, जिससे गाड़ी जलकर खाक हो गई. गाड़ी मालिक मनोज कुमार सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे बताया कि यह हरकत सूची समझी साजिश लगती है. मदनपुर थाने में आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले