बंजरिया: सदर अनुमंडल के सभी प्रखंडों में 10 से 27 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक हुई
सदर अनुमंडल के सभी प्रखंडो में 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए 2 बजे पीएचसी में बैठक आयोजित की गई। बीसीएम ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि दो वर्ष से ऊपर सभी आयु वर्ग के व्यक्ति को दवा दी जाएगी। केवल गर्भवती महिलाएं व गम्भीर रूप से बीमार लोगो को अभियान से दूर रखा जाएगा। 11 फरवरी को महाभियान आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलेगा।