गिर्वा: उदयपुर से मुंबई और दिल्ली के लिए दो नई फ्लाइट, कोलकाता से उदयपुर के लिए भी एक, आज स्पाइसजेट ने जारी किया शेड्यूल
Girwa, Udaipur | Sep 22, 2025 उदयपुर से मुंबई, दिल्ली और कोलकाता के लिए नई फ्लाइटें 6 नवंबर से स्पाइसजेट ने उदयपुर से नई हवाई सेवाओं का ऐलान किया है। 6 नवंबर से उदयपुर से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए फ्लाइटें शुरू होंगी। दिल्ली फ्लाइट: सुबह 11:30 बजे उदयपुर से रवाना, दोपहर 1:10 बजे दिल्ली पहुँचेगी। मुंबई फ्लाइट: दोपहर 3:55 बजे उदयपुर से रवाना, शाम 5:35 बजे पहुँचेगी।