दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नार्कोटिक्स सेल फोर्स ने एक बड़ा नशा गिरोह का पर्दाफाश किया है. दिल्ली पुलिस ने काफी मात्रा में मेथामफेटामाइन और एमडीएमए टैबलेट्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इन नशों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है.