धार: धार के भोज उद्यान में 30 दुकानें बनकर तैयार, पर लटक रहे हैं ताले, CMO बोले- प्रस्ताव बनाया है
धार के भोज उद्यान में शिल्पकारों और कलाकारों को बेहतर मंच व रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया हाट बाजार वीरान पड़ा है। यहां 30 से अधिक दुकानें तैयार की गईं, लेकिन काम पूरा होने के बावजूद इन पर आज तक ताले लटके हैं। यह दुकानें स्थानीय कलाकारों को उनके उत्पादों के लिए रियायती दरों पर दी जानी थीं, लेकिन यह पूरा हिस्सा आज तक आबाद नहीं हो पाया है।