छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम करहीभदर-कन्नेवाड़ा में 20 एवं 21 जनवरी 2026 (मंगलवार-बुधवार) को परंपरागत करहीभदर मेला महोत्सव (मड़ई) का भव्य आयोजन किया जाएगा। मेला आयोजन को लेकर ग्रामवासियों में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल है। यह मेला ग्रामीण संस्कृति, सामाजिक समरसता और पूर्वजों की परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का सशक्त माध्यम माना जाता है।