घोसी: घोसी, गोपालगंज बाजार से पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
घोसी गोपालगंज बाजार से घोसी पुलिस ने तीन वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोपालगंज बाजार से बबलू दास, शंकर मांझी एवं चमन दास को गिरफ्तार किया गया जिसके ऊपर न्यायालय से वारंट निर्गत है। गिरफ्तार अभियुक्त की तलाश घोसी पुलिस पिछले काफी दिनों से कर रही थी।