बहराइच: महरौली इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
महरौली थाना इकौना क्षेत्र के रहने वाले लाले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों में शोक की लहर है। रविवार को व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।