आरा: गजराजगंज के नवानगर पुल के पास लूटपाट के दौरान बदमाशों ने एक व्यक्ति को मारी गोली
Arrah, Bhojpur | Feb 12, 2026 गजराजगंज ओपी क्षेत्र के नवानगर पुल के समीप हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक वयक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पीड़ित की पहचान रघुनाथपुर निवासी जुम्मदिन के पुत्र शौकत अली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शौकत आज ही अपने ससुराल कारीसाथ गांव आए थे। जब वे नवानगर पुल के पास से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात बदमाश लूटपाट करने लगे विरोध में गोली मार दिए।