लाडनूं: लाडनूं कस्बे में एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस पहुंची मौके पर
Ladnu, Nagaur | Sep 9, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं में एक विवाहिता ने अपने ही घर में बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं आत्महत्या की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लाडनूं के उपजिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया।वहीं पुलिस ने मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी । फिल्हाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।