लाडनूं: लाडनूं के पाबोलाव मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
Ladnu, Nagaur | Sep 8, 2024 लाडनूं के पाबोलाव मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने रविवार को एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लयाकत खान की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लाडनूं के उपजिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।