सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ के छिंछास गांव के पास मंगलवार को दो गाड़ियों में टक्कर होने का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी।गनीमत यह रही की इस हादसे में कोई जनहानी नहीं हुई।घटना के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।