भानपुरा: भानपुरा में गौसेवकों द्वारा घायल गोवंश का उपचार किया गया
भानपुरा नगर के सपना स्टूडियो क्षेत्र में आज एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात कारणों के चलते उसका पेट फट गया। घटना की जानकारी मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुँचे और तत्काल डॉक्टर को बुलाकर उपचार शुरू कराया। डॉक्टर ने पेट पर टांके लगाए तथा प्राथमिक उपचार के बाद गोवंश को सुरक्षित रूप से देवनारायण गौशाला भेजा गया।