एत्मादपुर: बलदेव में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद खंदौली टोल पर करीब 3 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम, हजारों यात्री हुए परेशान
Etmadpur, Agra | Dec 16, 2025 मथुरा जनपद के बलदेव में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात रोक दिया गया। हादसे में कई लोगों की मौत और दर्जनों घायल हुए हैं। एहतियातन आवागमन बंद होने से खंदौली टोल पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जहां हजारों यात्री घंटों फंसे रहे। पुलिस व प्रशासन मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटा है।