हौज खास: आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर सीआईएसएफ ने यात्री को सीपीआर देकर बचाई जान
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 पर सीआईएसएफ कर्मी ने सीपीआर देकर एक यात्री की जान बचाई। यात्री को अचानक सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया वहीँ सीपीआर देने के बाद यात्री को होश आया। यात्री को तुरंत सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद लोग सीआईएसएफ कर्मी द्वारा किए गए त्वरित कार्य की सराहना कर रहे हैं।