देवघर: जमुआसोल गांव में खेत से मिला अज्ञात वृद्ध का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
सारठ के जमुआसोल गांव के खेत से पुलिस ने अज्ञात वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर शव को सुरक्षित रख दिया गया हैं ।इस संबंध में चौकीदार समर मोहाली ने बताया कि रविवार के शाम 4:00 बजे खेत में लगभग 65 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंचे ।फिलहाल वृद्ध की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है पुलिस पूछताछ कर रही है।