देवघर: बेला बगान कालीबाड़ी के पास बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से पंडाल में आग लगी
बेला बगान कालीबाड़ी के समीप बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट होने से श्रावणी मेला में बनाए गए पंडाल में आग लग गई। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग को दिया। विद्युत विभाग के लोग सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे बिजली काट कर आग को बुझाया। घटना रविवार के सुबह 11:00 की बताई जा रही हैं ।जहां पर शॉर्ट सर्किट से तार में लगी आग से पंडाल में आग फैल गया।