सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। शहर के सुपरमार्केट इलाके से समर्थकों ने आक्रोश मार्च निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने बिहार सरकार और बिहार पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि गिरफ्तारी अनुचित है और इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।