बाड़मेर: ड्रग्स फैक्ट्री मामले में फरार 25 हजार रुपये का ईनामी आरोपी हुआ गिरफ्तार
Barmer, Barmer | Oct 3, 2025 भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ने की कार्रवाई के दौरान भागा आरोपी ढाई महीने बाद बालोतरा पुलिस ने पकड़ा और बाड़मेर पुलिस को सुपुर्द किया। आरोपी 25 हजार रुपए का इनामी है। एमडी फैक्ट्री मामले में बाड़मेर पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से ड्रग्स फैक्ट्री को लेकर पूछताछ कर रही है।