इचाक: मोंथा चक्रवात से हजारीबाग के किसानों पर कहर, आलू की फसल को 70% तक नुकसान
मोंथा चक्रवात से हजारीबाग जिले के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। लगातार बारिश से आलू की फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन खराब मौसम से पैदावार करीब 70% घट गई। अब उनके पास अगली फसल के लिए भी पूंजी नहीं बची। किसानों ने प्रशासन से सर्वे कर मुआवजा देने की मांग की है ताकि वे दोबारा खेती शुरू कर सकें।