बीना: अंबेडकर तिराहे के पास सबमर्सिबल दुकान में आग, स्थानीय लोगों ने दीवार तोड़कर पाया काबू
Bina, Sagar | Jul 26, 2025 बिना थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर तिराहे के पास एसबीआई एटीएम के सामने प्रताप वार्ड मैं सबमर्सिबल दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात में आग लग गई। देखते ही देखते दुकान में रखा सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। वही दीवार को तोड़कर फायर ब्रिगेड की मदद से स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।