भंडरिया: भंडरिया-बड़गड़ मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना, दो जैप जवान घायल
भंडरिया-बड़गड़ मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर सालों जंगल के समीप हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो जैप जवान घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल जवानों को भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ फिलहाल उपचार जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, कुल्ही पिकेट के जैप जवान आनंद मसीह डोडराय और निमन एक्का किसी निजी कार्य से भंडरिया आए हुए थे।