मछलीशहर: सकलदेलहा गांव में परिजनों ने नहीं किया शव का अंतिम संस्कार, पुलिस ने किया हस्तक्षेप
जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के सकलदेलहा गांव के पास सिकरारा-बरईपार मार्ग पर सिकरारा थाना क्षेत्र के हरीगांव निवासी 40 वर्षीय सरोज पाठक की 10 जुलाई की रात लगभग 8 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में पीड़ित के परिजनों द्वारा अपने ही पड़ोस के कुछ अज्ञात व 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र तेजीबाजार थाने में दिया।