रतनपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम दर्दनाक हादसे में बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के देवलवीर गांव निवासी प्रकाश सिंह 46 वर्ष नामक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ताप्ती गंगा डाउन एक्सप्रेस रतनपुरा स्टेशन पार कर रही थी, तभी किसी कारणवश प्रकाश पटरी पर आ गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी इंदारा और रतनपुरा पुलिस मौके पर