बरबीघा: गवय गांव में शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए सांसद विवेक ठाकुर, यज्ञ समिति की सराहना की
गवय गांव में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने भाग लिया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल भी उपस्थित रहे। सांसद ने गांव के मंदिर में विधिवत पूजा कर माता को दंडवत प्रणाम किया और प्रसाद ग्रहण किया।