बरबीघा: जयरामपुर गांव में घरेलू कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या, गांव में मचा कोहराम
जयरामपुर गांव में 35 वर्षीय पिंटू शर्मा ने शनिवार रात 12 बजे घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह छोटन शर्मा का पुत्र था। बताया जाता है कि आत्महत्या से पहले पिंटू और उसकी पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक की पत्नी उसे शराब से रोकती थी, जिससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पिंटू भोज से लौटने के बाद कमरे में गया और फांसी लगा ली।