इंदौर: गौरी नगर में दूधमुंहे बच्चे के अपहरण की आरोपी महिला का मेडिकल परीक्षण, गर्भवती होने की पुष्टि
Indore, Indore | Apr 19, 2025 इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र के गौरी नगर में एक दूधमुंहे बच्चे के अपहरण के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस द्वारा आरोपी महिला बबीता को हिरासत में लेने के बाद उसकी मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। अब पुलिस उसे सोनोग्राफी करवाकर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। जिसने आरोपियां महिला बार-बार अपने बयान बदल रही है।