इंदौर: KYC अपडेट कराने के नाम पर धोखाधड़ी के 130 मामले क्राइम ब्रांच में हुए दर्ज, ₹75 लाख की हुई ठगी
Indore, Indore | Apr 19, 2025 इंदौर शहर में अपराधी ठगी करने के नए नए तरीके अपना रहे है। जहां अभी तक डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सामने आ रहे थे। मगर अब खातों में के वाय सी अपडेट करने के नाम पर करीब 130 से अधिक लोगों से 75 लाख रुपए की ठगी के मामले सामने आए है। जहां पुलिस ने त्वरित रूप से सक्रियता दिखाते हुए खातों को फ्रिज करवाया है और पीड़ितों को बीस लाख रुपए वापस दिलवाए हैं।