इंदौर: फिरदौस नगर में चोरी की घटना, सोने-चांदी के जेवरात चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | Apr 19, 2025 इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित फिरदौस नगर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में फरियादी सोहेल खान ने आजाद नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायतकर्ता सोहेल खान ने बताया कि घटना के वक्त गर्मी के कारण वह छत पर सो रहा था। इसी दौरान चोर जेवरात चोरी कर ले गए।